लखनपुर

पुलिस की लापरवाही की भेंट चढ़ा CISF जवान, एक ही खूनी ट्रक ने दो दिनों में ली दो जानें..

लखनपुर :- लखनपुर पुलिस की घोर लापरवाही और नाकामी का एक विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे-130 पर पुलिस की अनदेखी के कारण एक ही स्थान पर और एक ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की वजह से 24 घंटे के भीतर दो लोगों की जान चली गई। पुलिस की सुस्ती का आलम यह था कि एक दिन पहले हुई मौत के बावजूद हाईवे से दुर्घटनाकारी वाहन को नहीं हटाया गया, जिसका खामियाजा मंगलवार की रात एनटीपीसी कोरबा में पदस्थ सीआईएसएफ (CISF) जवान विनय टोप्पो को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।
घटना मंगलवार के रात्रि लगभग 09 बजे के आसपास की है कोरबा से अपने घर अंबिकापुर जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति अपने घर जा रहा था जिसके बाद रास्ते में ट्रक की रस्सी में फँस कर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विनय टोप्पो पिता एल्विश टोप्पो उम्र 40 वर्ष निवासी भगवानपुर अंबिकापुर जो की NTPC कोरबा में सीआईएसएफ में पदस्थ था अपने स्प्लेंडर बाइक CG07 BT 6990 में सवार होकर अपने घर के लिए निकला जहाँ ग्राम रजपुरीकला के अमेरा कोल खदान गेट के पास ही एक दिन पहले से खड़े दुर्घटना कारित ट्रक के रस्सी में फंसने से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर पड़ा जिससे सर में गंभीर चोंट आने पर उसे आनन फ़ानन में अंबिकापुर ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई हालांकि प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार चोंट लगने से उसका काफ़ी ख़ून बह चुका था तथा उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो चुकी थी। फ़िलहाल बात की जाए दुर्घटना स्थल की तो रजपुरीकला इन दिनों दुर्घटनाओं का एक बड़ा स्पॉट बनकर उभरा है जहाँ अभी दो दिनों में ही दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

पुलिस की नाकामी की झलक

इस दुर्घटना के बाद पुलिस महकमे की नाकामी की झलक साफ़ तौर पर दिखायी देती है जहाँ एक दिन पहले ही दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जिसके बाद भी दुर्घटनाकारित ट्रक को एनएच से नहीं हटाया गया था तथा ट्रक 24 घंटे से अधिक हो जाने के बाद वहीं खड़ा था।

पुलिस प्रशासन के समक्ष आक्रोशित ग्रामीणों ने राखी तीन मांगे

पुलिस प्रशासन के समक्ष आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन मांगे रखें जहां उन्होंने नेशनल हाईवे 130 स्थित रजपुरी कला अमीर खदान जाने वाले चौराहे पर लाइट ब्रेकर सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने की मांग की गई है साथ ही दुर्घटनाओं को देखते हुए समय-समय पर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग करने की मांग की गई। मांगों को जल्द पूरा करने एसडीओपी के द्वारा आश्वासन दिया गया है।

आधे घंटे तक ग्रामीणों ने चक्काजाम कर यातायात किया प्रभावित

एक ही स्थान पर दो दिनों से लगातार सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आखिरकार पुलिस अधिकारियों के द्वारा ट्रक को हटाए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने चक्का जाम समाप्त करवा आवागमन बहाल किया और रात 3:00 बजे लगभग दुर्घटना कारीत ट्रक को क्रेन के माध्यम से लखनपुर थाने लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button