समिति प्रबंधक के मुर्गा शराब पार्टी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल,कुछ दिन पहले अभद्र व्यवहार और हमाली का फर्जी लेबर भुगतान की कलेक्टर से हुई थी शिकायत

लखनपुर । सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के अमलभिट्ठी समिति के प्रबंधक के अभद्र व्यवहार और फर्जी लेबर भुगतान की कलेक्टर से शिकायत के खबर के बाद समिति प्रबंधक एक नए अवतार में फिर नजर आए हैं जहां समिति प्रबंधक अपने साथियों के साथ फोटो में मुर्गा व शराब की पार्टी करते नजर आ रहे हैं। समिति प्रबंधक के अपने साथियों के साथ मुर्गा और शराब की पार्टी की फोटो अब सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है।कुछ दिनों पहले ही समिति पंजीकृत किसान के द्वारा समिति प्रबंधक के खिलाफ किसानो से अभद्र व्यवहार व हमाली के फर्जी लेबर भुगतान की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। समिति प्रबंधक अपने साथियों के साथ मुर्गा दारू पार्टी करने का फोटो सोशल मीडिया पर काफ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद से समिति प्रबंधक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की माँग अब और तेज हो गई है जिसके बाद ग्रामीण लगातार उक्त प्रबंधक के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि शराब सेवन कर किसानों से अभद्र व्यवहार करने के विरोध करने पर समिति प्रबंधक के द्वारा कहा जाता है कि जहां शिकायत करना है कर लो मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। फ़िलहाल अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में उच्चाधिकारियों के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है?बहरहाल इस फोटो के बाद समिति प्रबंधक की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।




