सूरजपुर

भाजपा की जनसंवाद रैली में केंद्र सरकार की 6 साल की उपलब्धियों के साथ देशहित और जनहित में दिए गए ऐतिहासिक फैसलों को गिनाते हुए जन जन तक पहुंचाने किया आह्वान.. सूरजपुर जिले के भाजपाइयों ने उत्साह दिखाते हुए बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का संबोधन सुना..

सूरजपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के द्वारा आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्चुअल रैली के माध्यम से जनसंवाद का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सूरजपुर जिले के भाजपाइयों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। सोशल प्लेटफॉर्म, सिस्को, वेबैक्स, फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर के माध्यम से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में जिले के भाजपाई शामिल हुए और मुख्य वक्ता भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना।

 

भाजपा ने जिला मुख्यालय से लेकर सभी मंडलों एवं बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम के प्रसारण की तैयारी की थी इसके चलते रैली में शहरी क्षेत्र सहित दुरस्त वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग एक हजार से अधिक भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रभावी रूप से कार्यक्रम में जुड़े थे। जिले के अनेकों कार्यकर्ताओं ने मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से अपने- अपने घरों व मोहल्ले में इकट्ठा होकर इस कार्यक्रम को देखा और सुना।


इस दौरान जनसंवाद रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की 6 साल की उपलब्धियों के साथ देशहित और जनहित में दिए गए ऐतिहासिक फैसलों को गिनाते हुए इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जनसंवाद के माध्यम से उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार एवं पूरे भारत देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अवतारी पुरुष बताया।वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने राज्य सरकार की नाकामियों पर निशाना साधते हुए सरकार की विफलताओं को गिनाया।

भारत के इतिहास में यह भाजपा का स्वर्णिम काल के रूप में हमारी सरकार हमारे देश के लिए ऐसी उपलब्धि भरी ऐतिहासिक निर्णय के लिए हमेशा याद रहेगी। हमारा देश वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हमेशा इतिहास पुरुष के रूप में याद करेगा। जिस प्रकार से कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता हो चाहे वह किसान वर्ग हो या चाय, मजदूर या मध्यमवर्ग हो उद्योगपतियों इसके अतिरिक्त कामगार जो भी हो सबके लिए राहत कार्यों के रूप में या सहयोग के रूप में योजनाओं को बनाकर उन को लाभ पहुंचाने का जिस प्रकार से कार्य किया है यह कार्य कोई साधारण व्यक्ति नहीं कर सकता। चाइना से जिस प्रकार से हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी वैश्विक स्तर तक अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए सबक सिखाने का कार्य किया यह भी एक कार्य बहुत ही ऐतिहासिक होगा।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय मंत्री सुश्री सरोज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुनील जैन, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के द्वारा इस वर्चुअल रैली के माध्यम से अपनी प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी के एक वर्ष स्वर्णिम काल के रूप में उन्होंने संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए कोरोना काल का ध्यान में रखते हुए वर्चुअल रैली शोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ में प्रत्येक जिले के प्रत्येक मंडल में अधिक से अधिक संख्या में इस वर्चुअल रैली के कार्यकर्ताओं ने देखा सुना और सफल बनाया। भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रतापपुर में भी मंडल स्तर पर एवं शक्ति केंद्रों पर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने इस वर्चुअल रैली को सफल बना कर सुनने का उत्साह दिखाई दिया। मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने बताया कि हमारे मंडल पर उक्त वर्चुअल रैली के लिए विधिवत व्यवस्था बनाई गई थी ताकि इस वर्चुअल रैली को अधिक से अधिक जोड़कर कार्यकर्ता सफल बना सकें। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों से जजावल, लोलकी, खुंशी, पहिया,मानी, सेमराकला, सिलौटा, खजूरी, मकनपुर, बरबसपुर, मदननगर, गणेशपुर, खड़गवां, सरहरी, पोड़ी मोड़, खोरमा, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
साथ में मंडल स्तर पर भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल मीटिंग मंडल प्रभारी लाल संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी, पार्षद अरविंद जायसवाल, हेमंत खैरवाल, सूर्यदेव जायसवाल, अंबिका जायसवाल, मीनू यादव, काजू कश्यप, पार्षद योगेंद्र सिंह, शंकर, अजीत शरण सिंह, अवधेश पांडे, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रेमपाल अग्रवाल, आनंद मित्तल, पार्षद सुरेश सिंघल, विजय यादव, महेंद्र चौधरी, संतोष, केंदा बैगा, त्रयम्बक यादव, विजय सिंह,भोला सहित अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए एलईडी के माध्यम से इस जनसंवाद वर्चुअल रैली में मंडल स्तर पर भाग लेकर कार्यक्रम को भारत माता की छाया चित्र एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ कर सफल बनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button