छत्तीसगढ़

मिशन 2028 की तैयारी: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने 36 विधानसभाओं में प्रभारियों की नियुक्ति की, रामसेवक पैकरा, अनुराग सिंह देव ,भूपेन्द्र सवन्नी सहित 36 नेताओं को नई जिम्मेदारी

रायपुर (छत्तीसगढ़): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने तत्काल प्रभाव से राज्य की 36 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है ।
जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ नेता रामसेवक पैकरा को कोटा विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जांजगीर-चांपा विधानसभा का प्रभार भूपेन्द्र सवन्नी को, जबकि डौंडी लोहारा की जिम्मेदारी चन्दूलाल साहू को मिली है। डोंगरगांव विधानसभा के प्रभारी संजय श्रीवास्तव होंगे, और कसडोल विधानसभा का कार्यभार नीलू शर्मा संभालेंगे। मस्तुरी विधानसभा की कमान अनुराग सिंह देव को, और रामपुर विधानसभा का प्रभार सौरभ सिंह को दिया गया है। पाटन विधानसभा के लिए राजीव अग्रवाल और भानुप्रतापपुर के लिए केदार नाथ गुप्ता को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्तियां
पार्टी ने प्रदेश के दूरस्थ और महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रभारियों की नियुक्ति की है। इनमें बीजापुर के लिए श्रीनिवास राव मद्दी, गुंडरदेही के लिए राकेश पाण्डेय (खादी ग्रा बोर्ड),कोंटा विधानसभा का प्रभार भरत मटियारा को दिया गया है। खैरागढ़ के लिए संदीप शर्मा, और पामगढ़ के लिए राजा पांडेय शामिल हैं। धमतरी विधानसभा की जिम्मेदारी विकास मरकाम को दी गई है, जबकि संजारी बालोद का कार्यभार दीपक म्हस्के संभालेंगे। चंद्रपुर और सिहावा विधानसभाओं के लिए क्रमशः शालिनी राजपूत और लोकेश कावड़िया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जैजैपुर का प्रभार प्रदीप नामदेव को मिला है, और सारंगढ़ का प्रभार कमल गर्ग को सौंपा गया है।

संगठन महामंत्री ने जारी की सूची

बिलाईगढ़ विधानसभा के लिए चंद्रहास चंद्राकर, खल्लारी के लिए प्रफुल विश्वकर्मा, और सरायपाली के लिए अमरजीत सिंह छाबडा को प्रभारी बनाया गया है। भाटापारा विधानसभा के लिए प्रहलाद रजक, और मोहला-मानपुर के लिए बिशेषर पटेल को जिम्मेदारी मिली है। बस्तर विधानसभा का प्रभार रूपसाय सलाम को, और अकलतरा का प्रभार शशांक शर्मा को सौंपा गया है। धरमजयगढ़ विधानसभा के लिए सुरेन्द्र कुमार बेसरा, और पाली तानाखार के लिए विश्वविजय सिंह तोमर को नियुक्त किया गया है।

डोंगरगढ़ का प्रभार जितेन्द्र कुमार साहू को, खुज्जी का प्रभार सुरेश कुमार चंद्रवंशी को, और भिलाई नगर का प्रभार इन्द्रजीत सिंह गोल्डी को मिला है। लैलूंगा की जिम्मेदारी शम्भू नाथ चकवती को, सक्ती की जिम्मेदारी राजेन्द्र सिंह राजपूत को, खरसिया का प्रभार रजनीश सिंह को, तथा बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा का प्रभार नेहरू निषाद को सौंपा गया है।

यह संगठनात्मक नियुक्ति प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय द्वारा जारी की गई है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button