छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर जारी किया विज्ञापन, ऑनलाइन आवेदन जल्द

नवा रायपुर, अटल नगर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर) के 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी इस संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक स्तर के लिए कुल 100 स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों में स्पेशल एजुकेटर (माध्यमिक) के 20 पद, स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक) के 30 पद और स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक) के 50 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभाग ने बताया है कि इन पदों के लिए आवश्यक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि जैसी विस्तृत जानकारी जल्द ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से देखने के बाद ही आवेदन करें।
जारी विज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या में बदलाव संभव है। इसके साथ ही, यह भर्ती नई दिल्ली के माननीय उच्चतम न्यायालय में दायर एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 019668/2022 में आने वाले अंतिम आदेश/निर्णय पर निर्भर करेगी।
इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button