
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने के बाद मंत्रालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया इसके बाद कैबिनेट की पहली बैठक मंत्रालय में आयोजित की गई । बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे. सीएम विष्णु देव साय ने बैठक में अधिकारियों से चर्चा की. छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए । पहली कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ प्रेस को संबोधित किया मुख्यमंत्री ने कहा की यह परिचयात्मक बैठक थी कल सुबह 11 कैबिनेट की बैठक होगी और कल ही सरकार की प्राथमिकताएं तय कर ली जाएगी, कैबिनेट गठन कल ही होने की संभावना है ।





