छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी का घोषणापत्र : भरे जाएंगे एक लाख रिक्त पद, विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए, बस्तर और सरगुजा के लिए अलग से होगा घोषणा पत्र जारी.. केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी की मोदी गारंटी


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी रायपुर में इस घोषणपत्र को जारी किया. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’ रखा है. इस दौरान अमित शाह ने यूपीए की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह ने 10 साल में छतीसगढ़ को 77 हजार करोड़ दिए थे, जबकि मोदी जी ने नौ साल में ही ती लाख करोड़ प्रदेश को दिए हैं.’ बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में एक लाख खाली पदों को भरने, सस्ते गैस सिलेंडर समेत कई वादे किए हैं.
छत्तीसगढ़ में भाजपा के घोषणा पत्र की प्रमुख घोषणाएं
0 प्रति क्विंटल 3100 रुपए एकमुश्त मिलेगा
0 भूमिहीन मजबूरों को सालाना 10,000
0 पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर
0 10 लाख तक गरीबों का मुफ्त इलाज। 5 लाख आयुष्मान से। उसके ऊपर मुख्यमंत्री विशेष सहायता से।
0 5500 में खरीदेंगे तेंदूपत्ता
0 4500 रुपये तक बोनस
0 चरण पादुका व अन्य सुविधा
0 बस्तर और सरगुजा का अलग से घोषणापत्र जारी होगा
0 सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए पृथक घोषणा पत्र
0 छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रामलला दर्शन योजना
0 1000 किलोमीटर लंबी शक्तिपीठ परियोजना
0 जुड़ेंगी 5 शक्तिपीठ
0 डेढ़ लाख बेरोजगार युवाओं को भर्ती कर सार्वजनिक घर पहुंच सेवा
0 उद्यम क्रांति के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याजमुक्त ऋण
0 बनेंगे 18 लाख प्रधानमंत्री आवास
0 दो साल के भीतर हर घर निर्मल जल
0 दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर एससीआर स्टेट केपिटल रीजन
0 इनोवेशन हब में 6 लाख रोजगार के अवसर
0 विद्यार्थियों को मिलेगा ट्रेवल एलाउंस
0 इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के तहत देशी विदेशी कंपनियों से निवेश आमंत्रण
घोषणा पत्र का पीडीएफ देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
Manifesto




