राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ में भी बवाल,भाजयुमो अध्यक्ष का सर फूटा भाजपा अध्यक्ष के पोस्टर पर फेंकी गई कालिख, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय पर किया पथराव

राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद घटनाक्रम में आज शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ में भी उसका असर देखने को मिल रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रदर्शन के दौरा भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता का सिर फट गया युवा कांग्रेसियों ने एकात्म परिसर की दीवार पर लगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की फोटो पर कालिख फेंकी है. इसके बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कॉन्ग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन में जमकर पथराव कर दिया। भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए ऱखने की अपील की है. बता दें कि, बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे हैं. जहां भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई है।
वहीं मामले को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राजीव भवन में घुसने की कोशिश की.





