बलरामपुर

तातापानी मेले की भीड़ में मंगलसूत्र और चैन स्नैचिंग की घटना अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपियों के पास से 07 नग मंगलसूत्र बरामद, आरोपियों में 4 महिला भी शामिल

देवबर्शन सरूता ।बलरामपुर जिले के तातापानी महोत्सव में मेला की दौरान लाखों लोगों की भीड़ मेला देखने पहुंची हुई थी इसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ चोर भी मेले में सक्रिय थे
जो मंगलसूत्र चैन स्केचिंग की वारदातों को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे जब इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को मिलने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु थाना रामानुजगंज से पुलिस टीम को रवाना किया गया
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चैन स्नैचिंग करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 4 महिला और 3 पुरुष हैं और उनसे स्केचिंग किए हुए 07 मंगलसूत्र भी जप्त किए हैं। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के दौरान लाखों लोगों की भीड़ तातापानी में पहुंची हुई थी इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर बाहर से आए गिरोह के द्वारा चैन स्नैचिंग और महिलाओं के मंगलसूत्र छीनकर भागने की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button