छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की जगह होगी सीएम भूपेश बघेल की तस्वीर

कोविड टीकाकरण सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर उठ रहे सवालों के बीच झारखंड के बाद अब छत्तीसगढ़ ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीर के साथ 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए अपना प्रमाणपत्र जारी करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने टीकाकरण के लिए 18-44 वर्ष के बच्चों को पंजीकृत करने के लिए अपना स्वयं का पोर्टल CGTEEKA शुरू किया था। बता दें कि केंद्र द्वारा टीकाकरण के लिए शुरू किए गए पोर्टल CoWin के बजाय राज्य में CGTEEKA के माध्यम से टीकाकरण प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि कल तक कॉन्ग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियाँ कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर पर बवाल कर रहे थे और अब खुद अपने मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा रहे हैं।





