लखनपुर

निर्माणाधीन एनएच में ट्रेन इंजन की बॉडी ला रहे ट्रेलर का पिछला पहिया उतरा.. हादसा टला.. अंबिकापुर-लखनपुर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें.. पुलिस पहुंची मौके पर

निर्माणाधीन एनएच विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन है निर्माणाधीन एनएच ठेकेदार के लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तथा क्षेत्र वासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है निर्माणाधीन एनएच के ठेकेदार द्वारा लखनपुर मुख्य मार्केट में सड़क के एक ओर खुदाई कर दी गई है साथ ही सड़क के एक ओर से वाहनों का आवागमन जारी है ठेकेदार के द्वारा खुदे हुए सड़क के ऊपर किसी तरह का कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया है। जिस कारण से 4 मई दिन मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे लखनपुर मुख्य मार्केट के साप्ताहिक बाजार मोड़ के समीप भिलाई से ट्रेन का इंजन बॉडी लेकर पंजाब जा रहे हैं ट्रेलर क्रमांक NL 01AA 4862 का पिछला पहिया सड़क से नीचे लटक गया गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

सड़क के बीचो बीच ट्रेलर के फंसे होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस बल रविन्द्र साहू, दशरत राजवाड़े अजय शर्मा, पैमासी राम , राजकुमार साहू, भरत लाल मौके पर पहुचे तथा हाइड्रा वाहनों का व्यवस्था करते हुए ट्रेलर के उतरे पहिए को सड़क के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button