सूरजपुर

सूरजपुर भाजपा जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय रहे मौजूद, कई कांग्रेसजनों ने ली भाजपा की सदस्यता

विष्णु कसेरा , हिंद शिखर न्यूज सूरजपुर-भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिले की प्रथम जिलाकार्यसमिति नगर स्थित साधुराम सेवा कुंज मे प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य सगंठन महामंत्री पवनसाय, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,के अतिविशिष्ट आतिथ्य भाजपाजिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अध्यक्षता व प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, परमेश्वरी राजवाड़े, भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ| पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत भाजपा आज इन उंचाईयों तक पहुंची है, हमारे लिए सत्ता हमेशा सेवा का माध्यम रही है उक्त उद् गार प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने
भाजपा जिलाकार्यसमिति मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे नई उंचाईयों को छू रहा है , केन्द्र की सरकार ने धारा 370व35ए , सीएए, तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर अपना संकल्प पूरा किया है वही दूसरी ओर झूठा वादा कर सत्ता मे आई कांग्रेस प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ छल कर रही है किसान आत्महत्या कर रहे है, अपराधी खुले घूम रहे हैं और प्रदेश की सरकार सोई हुई है|प्रदेश मे चारो तरफ, शराब, रेत कोल माफिया सक्रिय है, यहां तक कि मीडिया के लोग अब प्रदेश मे सुरक्षित नही है |उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान, सरल डाटा इन्ट्री के काम को समय पूर्ण करें|श्री साय ने जिलाकार्यसमिति मे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर प्रशन्न नजर आए तथा सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल व उनकी टीम को बधाई दी |संगठन महामंत्री पवनसाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पार्टी कार्यक्रमों को मतदान केंद्र लेकर जाने का उपयुक्त माध्यम है संगठन में जिम्मेदारी का बदलाव व प्रशिक्षण नियमित रूप से चलने वाला संगठनात्मक प्रक्रिया है तथा मनुष्य का जीवन हमेशा सीखने की प्रक्रिया से गुजरता है |संगठन कार्य प्रवाह की तरह है लगातार परिश्रम व प्रशिक्षण से उत्कृष्ट कार्यकर्ता तैयार होते हैं| भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिले की पिछले तीन माह की गतिविधियों को लेखा जोखा प्रस्तुत किया | उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हूए कहा कि भाजपा एक परिवार है वर्षों से करोड़ों कार्यकर्ताओं की त्याग व तपस्या से पार्टी इन उंचाईयों तक पहंची है , पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों जुट जाएं और मतदान केंद्र तक पार्टी कार्यक्रमों को पहुंचाए| उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को संकल्प को पूरा करने सभी आमजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करने की जरूरत है . पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि जिलाकार्यसमिति मे बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता दूर दूर से पहुंचे हैं सभी पर संगठन की नजर है आपको पद के पीछे भागने की जरूरत नही आपके योग्यता को परखने केलिए पार्टी संगठन है सभी कार्यकर्ता मतदान केंद्र जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें और मिशन 2023 की तैयारी मे अभी से जुट जाएं|प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश प्रभारी दीपक पटेल ने जिले मे मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संबंध मे विस्तार से चर्चा कर तैयरियों की रुपरेखा तय की तथा जिले में20 दिसम्बर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण करने को कहा|किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान आक्रोशित है प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है उनको पिछले साल के धान का दाम नही मिल पाया है, उन्होंने कहा कि बाजार मे जितना समय का व्यापारी ग्राहक को उधार नही देता है उससे ज्यादा समय से सरकार पर किसान का उधार है|
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व मुरली सोनी ने किया . इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चरणसिंह अग्रवाल, कुलवंत सिंह, रामनारायण जायसवाल, लालबहादुर तिवारी, मोहन सिंह, रामविलास साहू, लाल संतोष सिंह, पुष्पा सिंह,, रामू गोस्वामी, भूलन सिंह, अनूप सिन्हा, महेश्वर सिंह थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल शशि तिवारी, रितेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, गीता जायसवाल, मुन्नी सिंह, श्यामा पाण्डेय, अशोक सिंह, राजेश्वर तिवारी, बसंत कुशवाहा,बलराम सोनी,अम्बिका जायसवाल, शशिकांत गर्ग,बलभद्र सिंह,संत सिंह,राजेश यादव, संसोधन सिंह ,अजय श्याम ,लक्ष्मी राजवाड़े, नेम साय, विरेंद्र जायसवाल, प्रकाश दुबे,राजीव प्रताप सिंह,कपिल पाण्डेय, शांति सिंह, सुमन सिंह, सत्यनारायण सिंह, जगमोहन सिंह, राम शिरोमणि, मार्तण्ड साहू, राजेश तिवारी, दीपक गुप्ता, लीलू गुप्ता, देवधन बिझिया, अक्षय तिवारी, रामेश्वर बैस,महेश मिश्रा,सीताराम कुशवाहा, विक्की सोनवानी त्रिपुरारी साहू अरविंद मिश्रा अशरफ इराकी नारायण राजवाड़े दिलीप साहू देव गुप्ता , विष्णु, नीतेश सोनी फहीम अंसारी आनंद सोनी सहित बड़ी संख्या भाजपा व भाजयुमो महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे|

स्थानीय पारंपरिक चीज भेंटकर किया स्वागत

जिलाकार्यसमिति मे पधारे प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय व संगठन महामंत्री का स्वागत पारंपरिक चीजों से किया गया विभिन्न मण्डलों व महिला मोर्चा ने साफा पगड़ी,धान बाली से बने शुभस्वागत, लकड़ी से बने हल भेटकर स्वागत किया गया|

जिलाकार्यसमिति के भव्य व सुव्यवस्थित आयोजन से गदगद नजर आए प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री

जिलाकार्यसमिति बैठक मे पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री सुव्यवस्थित आयोजन व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से गदगद नजर आए |उन्होंने जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की पीठ थपथपाकर बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी|

पहली बार पेश किया गया राजनीति प्रस्ताव

जिलाकार्यसमिति मे पहली बार राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर नई परंपरा की शुरुआत की गई, अमूमन प्रदेश कार्यसमिति मे राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाता रहा है लेकिन इस बार जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी द्वारा वर्तमान राजनैतिक हालात केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व राज्य सरकार की नाकामी सहित कई स्थानीय मुद्दों को लेकर बकायदा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया जिसका समर्थन कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू व अन्य लोगों द्वारा किया गया.

ओडगी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी को मिला सक्रिय अध्यक्ष का सम्मान मंच पर कई कांग्रेसियों ने किया भाजपा प्रवेश

जिला कार्यसमिति बैठक मे जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने राजेश तिवारी को सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए बधाई दी तथा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय व संगठन महामंत्री पवनसाय ने पुष्प गुच्छ देकर मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी व महामंत्री द्वय प्रवीण गुर्जर व केशव सिंह को सम्मानित किया इस दौरान ओड़गी क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button