सूरजपुर

कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर रणवीर शर्मा ने किया ध्वजारोहण.. अधिकारी-कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन.. कहि अपने मन की बात..

सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया साथ ही अपने मन की बात कही की हम सब एक टीम है और इसी भावना के साथ हमें कार्य करना हैं। कार्यालयीन कार्य को करते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। हमारे सामने कठिनाईया कई तरह से अवरोध उत्पन करेंगी। जिससे हमे विचलित नही होना हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना है।इस दौरान अपर एस.एन.मोटवानी, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी , एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा सहित कार्यालय के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button