पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

अम्बिकापुर -पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा नगर मंडल द्वारा किया गया.. जिसमें भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्व.अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए..इस अवसर पर अटलजी को अपनी श्रदांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि अटलजी करोडों भारतवासियों की आस्था एवं विश्वास के केन्द्र थे.. उन्होने भारतीय राजनीति में एक नया आदर्श स्थापित किया.. अटलजी भाजपा के साथ साथ अन्य दलों के लोगों के लिए भी प्रेरणा व आदर्श थे..पूरे राजनैतिक जीवन में अजातशत्रु के रूप में उनकी पहचान रही..अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से उन्होने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढाया.. उनकी कविताऐं पूरी मानव जीवन दर्शन के लिए प्रेरणास्पद रहेंगी.. जीवन को आसान बनाने का संदेश उनकी इन पंक्तियों में साफ झलकता है.
.”मेरे प्रभु मुझे इतनी ऊंचाई कभी मत देना,गैरों को गले न लगा सकूं ऐसी रूखाई कभी मत देना”
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री कार्यालय विनोद हर्ष ने कियाश्रद्धांजलि सभा में भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव, भारत सिंह सिसोदिया, ललन प्रताप सिंह, प्रबोध मिंज, प्रशांत त्रिपाठी, लेखराज अग्रवाल, अंबिकेश केशरी, अभिमन्यु गुप्ता, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, अजय प्रताप सिंह,जन्मेजय मिश्रा,आलोक दुबे, संतोष दास, डी.के. पुरिया, मधुसूदन शुक्ला, मनोज गुप्ता, दूधनाथ गोस्वामी, शैलू सिंह, आकाश गुप्ता, गोल्डी बिहाडे,रिंकू वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, अभिषेक शर्मा, सर्वैश तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा, अनीष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।