सूरजपुर

चोर गिरोह के 8 आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.. 2 लाख 25 हजार रूपये कि सामान बरामद.. गैंग बनाकर चोरी की वारदात को देते थे अंजाम..

सूरजपुर। जयनगर पुलिस ने चोरी के 7 नग समरर्सिबल पम्प, वायर, पाईप, 2 मोटर सायकल कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रूपये को बरामद कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 41(1-4) 379 भारतीय दण्ड संहिता के तहत् कार्यवाही किया है।
गत् दिवस थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्धाज को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का पम्प बेचने के लिए राजापुर में ग्राहक की तलाश कर रहे है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने जयनगर पुलिस टीम को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रतनलाल डांगी ने भी क्षेत्र में इस प्रकार की घटना प्रकाश में आने पर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए ऐसे लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रतनलाल डांगी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी सुनीता भारद्धाज पुलिस टीम के साथ राजपुर पहुंचकर कालापारा मार्ग में नर्सरी के पास घेराबंदी कर 2 मोटर सायकल में चार लोगों को पकड़ा जिनके पास से 3 नग समरसिबल पम्प मिला जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम सर्वे सिंह पिता बुधराम, सागर सिंह पिता बुधराम, लाल साय पिता भागवत साय, जब्बार अंसारी पिता बशीर अंसारी बताए। इन चारों से पम्प के बारे में पूछताछ कर दस्तावेज की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए। मौके पर ही इन सभी से पूछताछ करने पर बताए कि घटना स्थल के पास ही राजापुर निवासी देवचरण सिंह को पूर्व में 1 नग समरसिबल पम्प, पाईप तथा वायर बेचना बताया, देवचरण रिश्ते में सागर और सर्वे का जीजा है। देवचरण को तलब कर पूछताछ करने पर उपरोक्त सामान खरीदना बताया और उसके निशानदेही पर 1 नग समरसिबल पम्प, पाईप व वायर बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया।
पकड़े गए 5 लोगों को मय सामग्री के थाना लाया गया जहां उनसे पुनः बारीकी से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी सागर सिंह ने चोरी का सिलसिलेवार खुलासा किया कि करीब 1 वर्ष पहले ग्राम कटकोना से 1 समरसिबल पम्प अपने भाई सर्वे तथा गांव के लालसाय व 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी कर उस पम्प को देवशरण को 6500 रूपये में बेचना बताया। खम्हरिया से 1 नग समरसिबल को पम्प खेलसाय, चंद्रिका, सर्वे, दिलराज पण्डो उर्फ मसकू तथा 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना बताया। ग्राम बिनकरा से 1 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर, गोरता-केनापारा से 1 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 2 अन्य व्यक्ति के साथ, फतेहपुर से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 1 अन्य व्यक्ति के साथ, ग्राम सपना से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका तथा सर्वे के साथ मिलकर, ग्राम लब्जी से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका व 1 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर, करीब 1 सप्ताह पहले ग्राम कुरूवां से 2 नग समरसिबल पम्प तथा उसी दिन ग्राम पचिरा से 1 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका, दिलराज व 2 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया।
आरोपी सागर के मेमोरण्डम कथनानुसार आरोपी चन्द्रिका प्रसाद राजवाड़े से 1 नग समरसिबल पम्प, 2 नग पाईप, वायर, दिलराज पण्डो उर्फ मसकू से 1 नग समरसिबल पम्प तथा खेलसाय राजवाड़े के कब्जे 1 नग समरसिबल पम्प बरामद की गई। पुलिस की इस कार्यवाही में 8 आरोपियों के विरूद्व धारा 41(1-4)379 भारतीय दण्ड संहिता के तहत् मामला पंजीबद्व कर 7 नग समरसिबल पम्प, वायर, पाईप एवं परिवहन में प्रयुक्त 2 नग मोटर सायकल कुल कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में 4 अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी लगातार की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम गठित किया गया जिनके द्वारा आरोपियों की धरपकड़ की गई। पकड़े गए आरोपियों ने विश्रामपुर, जयनगर, लखनपुर, उदयपुर व गांधीनगर क्षेत्र में गैंग बनाकर सुनसान स्थानों पर लगे समरसिबल पम्प की चोरी कर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लग जाते थे। पुलिस टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 4 अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी लगातार की जा रही है।

पुलिस ने मामले में इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

सर्वे सिंह पिता बुधराम उम्र 27 वर्ष निवासी रनपुर पीपर धसका, थाना गांधीनगर, अम्बिकापुर, सागर सिंह पिता बुधराम सिहं उम्र 22 वर्ष निवासी रनपुर कला पीपर धसका थाना गांधीनगर, लाल साय पिता भागवत साय उम्र 20 वर्ष निवासी रनपुरकला पीपर धसका थाना गांधीनगर अम्बिकापुर, जब्बार अंसारी पिता बशीर अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी अजिरमा शांतिनगर, थाना गांधीनगर अम्बिकापुर, देवचरण सिंह पिता तेजू राम उम्र 32 वर्ष सा0 राजापुर बंचरपारा थाना जयनगर, दिल राज पण्डो उर्फ मसकू पिता केंवटा राम उम्र 19 वर्ष निवासी रनपुर पीपरधसका थाना गांधीनगर अम्बिकापुर, चन्द्रीका प्रसाद राजवाडे पिता सुखलाल राजवाडे उम्र 22 वर्ष निवासी रनपुर (पीपरधसका) थाना गांधीनगर अम्बिकापुर, खेलसाय राजवाडे पिता भागवत राम राजवाडे उम्र 27 वर्ष निवासी रनपुर (पीपरधसका) थाना गांधीनगर अम्बिकापुर को गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुनीता भारद्धाज, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई विराट विशी, राजाराम राठिया, देवनाथ चैधरी, प्रधान आरक्षक अरूण गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, पुष्पा रवि, आरक्षक शिवकुमार राजवाड़े, ललन सिंह, दीपक दुबे, कामेश्वर नेताम, दिलेश्वर पैंकरा, अनिल सिंह, सत्यम सिंह, रवि पाण्डेय, दीपक सिंह, जितेन्द्र सिंह, भोजराज, नीरज झा, राजूरंजन सोनी, कृष्णा सिंह, झुमुक लाल, महिला आरक्षक अनिता राजवाड़े, पूनम भगत, सैनिक महेश यादव व दीपक मूर्ति सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button