Corona Brekingअम्बिकापुर

अम्बिकापुर में शाम 5:35 बजे तक मे एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला

अम्बिकापुर –  जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया है कि सरगुजा जिले में 29 जुलाई शाम 5ः35 बजे तक एक कोराना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। मरीज अम्बिकापुर के जोडा पीपल क्षेत्र का निवासी है। कल रात्रि में 6 नए केस मिले थे जिनमे 5 अम्बिकापुर एवं एक उदयपुर विकासखण्ड के थे। वर्तमान में 37 मरीज मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर, 6 मरीज साई हॉस्टल,2 एम्स रायपुर तथा 10 सूरजपुर में भर्ती है। जिले में अब तक 215 पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से 151 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।आज 56 संदिग्धो का आरटीपीसीआर सैम्पल जांच हेतु भेजा गया है।

कोरोना को मात देकर आज 10व्यक्ति लौटे घर

कोविड अस्पताल में सरगुजा जिले के 2संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर से आज 10 मरीजो को सैंपल लेने के 15 दिन पश्चात् लक्षण रहित होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इनमे अम्बिकापुर के मणिपुर निवासी 50 वर्षीय महिला,दरिमा निवासी 27 वर्षीय महिला,नवागढ़ निवासी 50 वर्षीय महिला,गोधनपुर निवासी 31 वर्षीय पुरुष,29 वर्षीय पुरुष, भगवानपुर निवासी 38 वर्षीय पुरुष, शीतलावार्ड निवासी 38 वर्षीय पुरुष,लिबरा दरिमा निवासी 23 वर्षीय पुरुष, नमनाकला निवासी निवासी 26 वर्षीय पुरुष और खम्हरिया उदयपुर निवासी 19 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। 29 जुलाई की स्थिति में अब केवल सरगुजा जिले के 28 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिसमें 8 महिला, 14 पुरूष, 2 बालक एवं 4 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 355 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 320 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 7 मरीज को रिफर किया गया है। आज 2 9 संदिग्ध मरीजों का सैम्पल ट्रू नॉट से लिया गया है। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 5 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती मरीजों में 2 को उच्च रक्तचाप, 1 को हाइपोथायरोडिज्म और 1 मरीज को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button