अम्बिकापुर

आईटीआई अंबिकापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अंबिकापुर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) अंबिकापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में “पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी” विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व, जैव विविधता तथा स्वच्छ पर्यावरण की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात संस्था परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान कर सकता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी शब्बीर आलम, प्रशिक्षण अधिकारी राजपति मेहता, सीमा तिवारी, जयसंत कुशवाहा, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण निर्माण के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया तथा अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button