अम्बिकापुर

सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को दाखिला देने से किया मना, स्कूल को बंद करने कारण बताओ नोटिस जारी…

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वरंग किड्स एकेडमी को एक कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से यह मामला सामने आया कि विद्यालय ने एक चार वर्षीय मासूम बच्चे को प्रवेश देने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह हिंदी के बजाय स्थानीय सरगुजिहा में बात करता है। रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के पिता से कहा कि यहाँ बड़े घरों के बच्चे पढ़ते हैं और वे भी सरगुजिहा सीख जाएंगे, साथ ही शिक्षक भी बच्चे की बात नहीं समझ पा रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने स्कूल के इस व्यवहार को बच्चे और अभिभावक के लिए मानसिक आघात पहुंचाने वाला और नई शिक्षा नीति 2020 के नियमों का उल्लंघन माना है। नोटिस में कड़ी चेतावनी देते हुए पूछा गया है कि नियमों के विपरीत कार्य करने पर क्यों न संस्था को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाए। स्कूल प्रबंधन को तत्काल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button