छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला: बोले- ‘कांग्रेस ने साजिश के तहत झीरम घाटी में मरवाए अपने ही 32 नेता’… देखें वीडियो
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित ‘जनादेश परब’ में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है। नड्डा ने 2013 के झीरम घाटी हमले को लेकर सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजनीति के लिए अपने ही 32 दिग्गज नेताओं को नक्सलियों के हाथों मरवा दिया।
नड्डा ने इस दौरान नक्सलवाद पर भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का जिक्र करते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य में 503 से अधिक नक्सली मारे गए हैं और 2500 से ज्यादा ने सरेंडर किया है। नड्डा ने स्पष्ट किया कि हिडमा और बसवराजु जैसे टॉप नक्सलियों का खात्मा इस बात का प्रमाण है कि भाजपा शासन में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत हुई है। 2013 के उस काले दिन को याद करते हुए नड्डा के इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में एक नया उबाल ला दिया है।




