मुख्यमंत्री के सलाहकार अंबिकापुर के डॉ. धीरेंद्र तिवारी को मिला राज्यमंत्री का दर्जा
अम्बिकापुर:
अम्बिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के योजना, नीति, कृषि और ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
मूलतः अम्बिकापुर के नमना कला निवासी डॉ. धीरेंद्र तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में हुई थी। बिलासपुर से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहे हैं।
डॉ. तिवारी के अलावा, राज्य शासन ने शिष्टाचार के तहत निम्नलिखित पदाधिकारियों को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया है:
श्री रूपसिंह मण्डावी: अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग
श्री रूप साय सलाम: अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर
श्री यज्ञदत्त शर्मा: उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा यह दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया जाता है। इन पदाधिकारियों को नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रशासकीय विभाग/आयोग की होगी।





