आईटीआई अंबिकापुर में ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ मैराथन का आयोजन, कु.अनायु और संदीप रहे विजेता

अंबिकापुर, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन 2025 के अंतर्गत मंगलवार को आईटीआई अंबिकापुर में एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस 5 किलोमीटर की दौड़ में सैकड़ों प्रशिक्षणार्थियों, प्रशिक्षकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन का शुभारंभ समाजसेवी एवं अग्रसेन गौशाला के अध्यक्ष करताराम गुप्ता और संस्थान के प्राचार्य सी. एस. पैंकरा ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि करताराम गुप्ता ने स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। वहीं प्राचार्य सी. एस. पैंकरा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं और टीम भावना को मजबूत करते हैं।

मैराथन में महिला वर्ग में कुमारी अनायु (मशीनिष्ट) ने प्रथम और यशोदा (सिविंग टेक्नोलॉजी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में संदीप (वेल्डर) ने बाजी मारी और आशीष (वेल्डर) दूसरे स्थान पर रहे।
दौड़ के समापन पर सभी ने ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




