ग्राम नमदगिरी मे खेत में मृत मिले व्यक्ति की हुई स्वाभाविक मृत्यु, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा.. हत्या की आशंका पर लगा विराम

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम नमदगिरी में आज सुबह खेत में मृत पाए गए 60 वर्षीय ढोला राम राजवाड़े की मृत्यु स्वाभाविक कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुक जाने को मृत्यु का कारण बताया गया है, जिससे हत्या की आशंका पर विराम लग गया है।
आज दिनांक 23.05.2025 को मृतक के पुत्र परमानंद राजवाड़े ने थाना सूरजपुर में सूचना दी कि उनके पिता ढोला राम राजवाड़े खेत में काम करने गए थे और वहां मृत हालत में पाए गए। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु हृदय गति रुक जाने के कारण स्वाभाविक मृत्यु होना लेख किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में मर्ग की जांच की जा रही है।



