जल संसाधन विभाग में फर्जी दस्तावेज तैयार कर 9 करोड़ का गबन.. आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर । जल संसाधन विभाग मे फर्जी दस्तावेज तैयार कर नियम विरुद्ध तरीके से किया था 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपये का गबन के आरोपियों का सहयोगी योगेस्वर स्वरुप भटनागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है. आरोपी पिछले डेढ़ वर्षो से फरार था. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एन.सी. सिंह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक-02 के द्वारा थाना रामानुजगंज उपस्थित आकर आवेदन पत्र पेश कर शिकायत दर्ज कराया कि जल संसाधन विभाग के संजय कुमार ग्रायकर तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन क्रमांक 02, मिथिलेष कुमार पाण्डेय वरिष्ठ लेखा लिपिक, संजीव कुमार सिंह डाटा एंट्री आपरेटर एवं नीरज अभिषेक एक्का संभागीय अधिकारी के द्वारा भू अर्जन की राशि को व्यक्तिगत खातों में गैर नियमावली व अनियमित तरीके से राशि का समायोजन किया गया है। शिकायत पत्र मे राशि को निजी व्यक्ति के खातो मे कुल शासकीय धन 88754524 करोड़ रुपये को फर्जी तरीके से अंतरित कर अनियमितला किया गया है जिसकी जांच पश्चात थाना रामानुजगंज के द्वारा अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 420,467,468,471,409,120 (बी) भादवि पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही थी।
घटना के प्रमुख आरोपी संजय कुमार ग्रायकर तत्कालीन एस.डी.ओ. जल संसाधन विभाग क्रमांक 02 रामानुजगंज के द्वारा मार्च 2022 से मई 2022 तक भू अर्जन की शासकीय राशि को निजी व्यक्तियों के खातों मे गैर वित्तीय तरीके से समायोजन किया गया था जिसकी जांच थाना रामानुजगंज पुलिस के द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त आवश्यक दस्तावेज व विभिन्न फर्मों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की जा रही थी। प्रकरण का आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर पिता स्व. एन. एस. भटनागर उम्र 74 वर्ष निवासी गांधीनगर थाना के सामने डा. पुष्पेन्द्र पटेल वाली गली थाना गांधीनगर जिला सरगुजा, छ.ग. जो अपने व्यक्तिगत खाते मे 1 करोड़ 56 लाख रुपये को विभाग के आरोपी अधिकारी/कर्मचारी के साथ मिलकर शासकीय रकम को हस्तारित कराया था एवं कई वर्षों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफतारी हेतु विभिन्न स्थानो पर विशेष टीम गठित कर रवाना की गई थी। थाना रामानुजगंज पुलिस के विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि योगेश्वर स्वरुप भटनागर अम्बिकापुर क्षेत्र मे देखा गया है की सूचना पर रामानुजगंज पुलिस टीम के द्वारा योगेश्वर स्वरुप भटनागर को हिरासत में लेकर थाना रामानुजगंज लाकर करोड़ो के किये गबन के संबंध मे विस्तृत पूछताछ किया गया। पूछताछ पश्चात आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिला कराया गया है।
उपरोक्त सफल कार्यवाही मे थाना रामानुजगंज से थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, सउनि अतुल दुबे, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी, प्रधान आरक्षक मायापति सिंह जगमोहन तिर्की, का महत्तपूर्ण योगदान रहा।





