छत्तीसगढ़
भीषण गर्मी की वजह से छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल छात्रों के लिए कल से बंद..
छत्तीसगढ़ मे वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्कालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, दिनांक 22.04.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डिकाएं यथावत रहेंगी।




