लोकप्रिय एवं कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को ही मिलेगी टिकट जशपुर जिले के तीनों विधानसभा को जितना ही भाजपा का लक्ष्य जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव
भारतीय जनता पार्टी के जशपुर जिले के सह प्रभारी राम किशुन सिंह ने पत्थलगांव के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी की मंशा एवं जिले के तीनों विधानसभा सीटो को जीतने के लिए की जा रही बैठकों जिसमे पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं से हर एक समस्या एवं जानकारी प्राप्त कर उसे दूर करने एवं पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए वे जिले में मंडल स्तर पर निरन्तर बैठक कर रहे है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी इस दौरान उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की आमजनो के लिए हित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य में कांग्रेस की नाकामी की वजह से राज्य के लोगो को लाभ नही मिल पा रहा है। आज ,खाद बीज की किल्लत को लेकर कांग्रेस को घेरते हुवे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर्याप्त मात्रा में राज्य को खाद उपलब्ध करा रही है। पर किसानों को खाद्य ठसक उपलब्ध नही करा पा रही है। काँग्रेस वही खाद और यूरिया को उच्चे दामों में किसानों को खरीद कर अपनी खेती करनी पड़ रही है किसानों को वही राज्य में बिजली की अंधाधुंध कटौती,चुनावी घोषणा में बेरोजगार युवकों को भत्ता देने का वादा कर पूरी तरह से भूली कांग्रेस को प्रदेश की जनता माफ नही करेगी, उन्होंने कहा कि पूर्व में रमन सरकार ने गांव गांव में बने ग्रामीण सड़क आज कांग्रेस सरकार की अनदेखी की वजह से जर्जर हालत में आ चुके है। जहाँ लोगो का चलना दूभर हो गया है। जहां देखो सड़के खराब हालत में है। जबकि सड़कें विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।उन्होंने बताया कि भाजपा का उद्देश्य व लक्ष्य को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कार्य जारी है। जशपुर जिले की तीनों सीट हम विजयी हो कर इस पर मंथन किया जा रहा है। उन्होंने जशपुर जिले की तीनों सीट पर भाजपा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा के दौरान कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ में कई चेहरे ऐसे है। जिनकी लोकप्रियता जनता के मध्य है। उन्ही लोकप्रिय कार्यकर्ताओ को ही पार्टी टिकट देगी और हम फिर से जिले के सभी सीटों पर जीत हाशिल करेंगे।
वही पत्थलगांव को अब तक जिला नही बनाये जाने के सवाल पर रामकिशुन ने कहा कि पत्थलगांव से काफी छोटे भूभाग और क्षेत्रफल वाले शहर को भी जिले बनाये जा चुके है। जिससे ये समझा जा सकता है कि कॉंग्रेस की सरकार की मन्शा कुछ और होगी नही तो अब तक पत्थलगांव जो कि न्यायवोचित जनता की मांग जिले बनाने की हैं। उसे पहले ही पूरी किये जाने चाहिए थे इस दौरान पत्थलगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य आपसी सामंजस्य नही रहने के सवाल पर कहा कि अक्सर राजनीतिक दलों में देखा जाता है। की कार्यकर्ताओ में मतभेद होते रहते है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मसलो को सुलझाकर एकजुटता से सभी कार्यकर्ता चुनाव में सहयोग करेंगे हम निश्चय ही विजयी होंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता विधानसभा के बूथ स्तर तक जाकर कांग्रेश सरकार की नाकीमियो को बताएंगे वही केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा आम जनों के हितकारी और महत्वपूर्ण कार्यो को लेजाकर गाँव से शहर तक सभी को बताएंगे। हमारी पार्टी आम जनों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए जानी जाती है। वही हमारी ताकत है। हम निरन्तर पार्टी को मजबूत करने आगे बढ़ेंगे।