अम्बिकापुर

टी. एस. सिंहदेव पर आरोप लगाने के बाद बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी सहित अन्य जिलों में विधायक बृहस्पति सिंह का विरोध प्रारंभ , बलरामपुर जिला अध्यक्ष एवं सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने की कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग

बलरामपुर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए घटना को निंदनीय बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पर लग रहे आरोपों को गलत बताया है ।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद ही शांति का दूत है वह क्या किसी को जान से मारने की साजिश रचेगा। जिस तरीके से विधायक बृहस्पति सिंह स्वास्थ्य मंत्री को पर आरोप लगा रहे हैं वह गलत है मैं इसके लिए निंदा करता हूं। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किस तरीके से विधायक स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं अगर वह अपने मांग पर डटे हैं तो हम भी विधायक से इस्तीफे की मांग कर रहे है।

बलरामपुर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह पर हुए हमले की हम निंदा करते हैं और नियम और कानून अनुसार कार्यवाही की प्रशासन करे, इससे कोई परेशानी नहीं है, गलत हुआ है तो कार्यवाही होगी। किन्तु विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा दिये जा रहे उस बयान से कड़ी आपत्ति है, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और सरगुजा महाराज टी.एस. सिंह देव पर हमला करवाने और जान से मरवाने का आरोप लगाया है। वे इस मामले में जबरन सियासत कर प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव की छवि को खराब करना चाहते हैं। आज वे यदि इतना बोल पा रहे हैं तो यह भी सरगुजा महाराज टी.एस. सिंह देव की ही देन है, चुनाव के दौरान कोई भी बृहस्पति सिंह के लिए काम करने को तैयार नहीं था, सब उनका विरोध कर रहे थे, दोनों ही विधानसभा चुनाव में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराज साहब के कहने पर कार्य किया है, नहीं तो वे चुनाव तक नहीं जीतते और आज आदिवासी शोषण की बात करते हैं, दोनों चुनाव में मिली उनकी जीत सरगुजा महाराज की देन है। यदि आदिवासियों का शोषण करते और उन्हें परेशान करते तो आज ये विधायक भी नहीं बनते। सरगुजा राजपरिवार से हमारा पीढ़ियों से नाता रहा है, ये परिवार हमेशा से सौम्य, ईमानदार एवं लोगों को प्यार और प्रेम देने वाला है, इस तरह का बिना किसी तथ्य के गंभीर आरोप लगा कर पता नहीं बृहस्पति सिंह को क्या हासिल होना है और रही बात ढाई-ढाई साल की तो इसमें सब कुछ हाईकमान को तय करना है, इस मामले को यहाँ लेकर वे क्यों तूल दे रहे हैं, मुझे लगता है यह महाराज के खिलाफ कोई षड़यंत्र है।

वहीं बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रिपूजित सिंह ने कहा कि विधायक पर हमले में कार्यवाही हुई है, लेकिन इसके बाद भी विधायक बृहस्पति लगातार महाराज सरगुजा पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं जो कि निंदनीय है और मैं तो सरगुजा महाराज से निवेदन करूंगा कि वे ऐसे आरोप लगाने वालों पर मानहानि का मुकदमा दायर करें। राजपरिवार के साथ हमारा ही नहीं पूरे सरगुजा का पीढ़ियों से नाता है, कभी इस परिवार ने इस तरह का कोई कृत्य नहीं किया, जिससे उनकी छवि खराब हो। रही बात जातिवाद की तो सरगुजा में अधिकतर पुराने लोगों की जमीन की जांच करिये सरगुजा सैटलमेंट के तहत राजपरिवार की देन है, उन्होंने हमेशा से सरगुजा के लोगों का हित किया है, उन पर अनर्गल आरोप लगाना और राजनीति करना बेहद निंदनीय है। हम ऐसे बयान का विरोध करते हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विभिन्न समाज एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सूरजपुर में भी विधायक बृहस्पति सिंह का विरोध शुरू कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी से निष्कासित करने की मांग

सुरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेश राजवाड़े तथा सूरजपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर ने श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिख कर बेसिर-पैर स्वास्थ्य मंत्री पर हत्या करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाने पर विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी की छवि धूमिल करने को लेकर पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button