सूरजपुर

ब्लाक कांग्रेस ओड़गी ने मनाई क्रांतिकारियों की जयंती

हेमेंद्र गुर्जर हिंद शिखर न्यूज़ ओड़गी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एंव जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ओड़गी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय विधायक कार्यालय ओड़गी में मां भारती को परतन्त्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद एवं स्वराज्य को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानने वाले महान समाज सुधारक एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी की जयंती तथा छत्तीसगढ़ की अस्मिता के प्रतीक, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, मेहनतकश श्रमवीरों के दुलरवा स्व.बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि मनाई गई ।।
कार्यक्रम में उपस्थित पीसीसी सदस्य अवधेश गुर्जर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुशवाहा,जनपद पंचायत अध्यक्ष मनिहारिलाल पैकरा,उपाध्यक्ष शिवबालक राम यादव,ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री दानीपाण्डेय,लवकेश गुर्जर,चंद्रभान राजवाड़े,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हिमेन्द्र गुर्जर,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू गुर्जर,जनपद सदस्य बसंत गुर्जर,चंद्रमणी राजवाड़े,रूपेश सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता अंशु पाण्डेय, नीटू गोयल,रवि शंकर गुर्जर ,धर्मेंद्र यादव,निरन्तर राजवाड़े,विनीत गुर्जर,राकेश रजक,जय सिंह,निर्मला सिंह आदि उपस्थित रहे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button