सूरजपुर

भाजयुमो भैयाथान मण्डल की कार्यकारणी घोषित संदीप दुबे को महामंत्री का दायित्व मिला

लालचंद शर्मा हिन्द शिखर न्यूज भैयाथान- भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती के सहमति व भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू के अनुशंसा पर भैयाथान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह ने अपने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें कोयलारी निवासी संदीप दुबे को महामंत्री का दायित्व दिया है।
उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौरभ साहू, नितिन तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, मोबीन खान और मंत्री की जिम्मेदारी भुनेश्वर राजवाडे, मनीष यादव, संदीप कुशवाहा व मनीष साहू सहित 27 पदाधिकारी बनाया है तथा अपने कार्यसमिति में 15 सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य में 27 युवाओं की टीम बनाई है।

नव नियुक्त महामंत्री संदीप दुबे ने कहा कि दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा। क्षेत्र के युवाओं को संगठन में जोड़ने के साथ पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। जिला संगठन के लिए आभार व्यक्त किया है।

संतुलित है भाजयुमो टीम
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह कहा कि मेरी टीम संतुलित है।टीम गठन में जातिगत समीकरण के अनुसार कर्मठ,निष्ठावान युवाओं को
ग्रामवार प्रतिनिधित्व को तरजीह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button