सूरजपुर

सूरजपुर भाजयुमो के शान्तनु बनाए गए जिला महामंत्री

लालचंद शर्मा भैयाथान। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के सहमति व भजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविन्द्र भारती ने सूरजपुर जिले के कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है।नवगठित जिला कार्यकारिणी में नगर के शान्तनु गोयल को संगठन का जिला महामंत्री नियुक्ति किया गया है इसके पूर्व शान्तनु गोयल जिला उपाध्यक्ष जिला कार्यालय मंत्री का भी दायित्व बखूबी निभा चुके हैं।उक्त नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।जिम्मेदारी दिए जाने पर शान्तनु अग्रवाल ने पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र भारती के साथ ही पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर शान्तनु अग्रवाल का ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button