शिक्षा

उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा के संबंध में अपना पूर्व का आदेश बदला अब सभी परीक्षाएं ऑनलाइन/ ब्लैंडेड मोड मे..पढ़िए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालों की परीक्षाएं विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में बुलाकर नहीं ली जाएगी बल्कि सभी परीक्षाएं ऑनलाइन /  ब्लैंडेड मोड मे ली जाएगी इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है इससे पहले बुधवार की सुबह उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन मॉड और अन्य सभी परीक्षाएं ऑनलाइन अथवा ब्लैंडेड मोड मे लेने का आदेश जारी किया गया था किंतु प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने अपने सुबह के आदेश को बदलते हुए नया आदेश जारी किया  है.

प्रशासन और विद्यार्थी, लंबे समय से परीक्षाओं को लेकर असमंजस में थे। नये आदेश से यह असमंजस एक हद तक खत्म हो गया है।

आफलाइन परीक्षा के लिए सरकार से पूछना हाेगा

नये आदेश में साफ तौर पर कह दिया गया है, विश्वविद्यालय आफलाइन परीक्षा नहीं कराएंगे। अगर कोई विश्वविद्यालय ऐसा करना चाहता है तो उसे सरकार से अनुमति लेनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग  के उप सचिव जीएल सांकला के हस्ताक्षर से बुधवार को ऑफलाइन परीक्षा का आदेश जारी हो गया था। यह आदेश केवल अंतिम अथवा अंतिम सत्र की परीक्षाओं के लिए था। शेष कक्षाओं की परीक्षा ऑनलाइन अथवा ब्लेंडेड कराने का निर्देश दिया गया था। बाद में इस आदेश को निरस्त कर नया आदेश जारी किया गया

क्या है ब्लैंडेड मोड

ब्लैंडेड मोड में परीक्षार्थियों को घर में प्रश्न पत्र भेजकर उन्हें निश्चित समय में उत्तर पुस्तिका विश्वविद्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए जाते है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button