सूरजपुर

भाजपा अनुसुचित जनजाति प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक रायपुर में हुई संपन्न…

लालचंद शर्मा, हिन्द शिखर न्यूज भैयाथान भाजपाअनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों का प्रथम बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर मे सम्पन्न हुआ। यह बैठक भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। बैठक में कमलभान सिंह को अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिनेश कश्यप को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनका स्वागत किया गया तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में भाजपा अजजा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, नंदलाल मंडावी ,रामलखन पैकरा ,एमडी ठाकुर ,ब्रमनन्द ,भागीरथी , वेदप्रकाश ,सोशल मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ संशोधन सिंह सहित उपाध्यक्ष मंत्रीगण जिलाध्यक्ष एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button