उखड़ता स्लैब और घटिया नाली निर्माण का आरोप,जिम्मेदार नगर पंचायत या ठेकेदार

नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 12 में हुए नाली निर्माण और स्लैब ढलाई को लेकर अब वार्डवासियों के बीच विरोध के स्वर तेज हो गए हैं जहाँ वार्ड पार्षद रमेश जायसवाल और वार्डवासियों ने नगर पंचायत के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस घटिया और गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य को लेकर अब वार्डवासियों में खासा विरोध देखने को मिल रहा है जहाँ वार्ड वासियों ने ठेके दार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की चार से पाँच दिन पहले नाली के ऊपर स्लैब ढाला गया था जो की अब जगह जगह से उखड़ने लगा है। पार्षद रमेश जायसवाल ने इस मामले में कहा कि इस निर्माण कार्य का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए तथा इसपे जांच करते हुए इसका पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए। वार्डवासियों ने कहा की इसके निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है तथा इसके गुणवत्ता को देखते हुए नाली निर्माण की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में है। नाली के ऊपर बनाये गए स्लैब के इतने जल्दी उखाड़ जाने से आने जाने वालो को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद अब नगर पंचायत और ठेकेदार के कार्य पर सवाल उठने स्वाभाविक हैं।
अब देखना होगा कि क्या नगर पंचायत प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करेगा या फिर वार्डवासियों के घटिया निर्माण के आरोप पर इस मामले की जांच कर पुनर्निर्माण की जाएगी।





