लखनपुर

शिशु वार्ड का फॉल सीलिंग टूटा: बाल-बाल बचे नवजात, टला बड़ा हादसा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में भवन की जर्जर हालत अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे NB​SU (नवजात शिशु देखभाल इकाई) के कमरे की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय फॉल सीलिंग गिरी, उस वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, रविवार के दिन आपातकालीन डयूटी के लिए चिकित्सक के सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद करीब 9:30 बजे NB​SU के कमरे की फॉल सीलिंग गिरने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी तत्काल बीएमओ (खंड चिकित्सा अधिकारी) को दे दी गई है।बताया जा रहा है कि NB​SU के इस कमरे का उपयोग डॉक्टरों की आपातकालीन ड्यूटी के दौरान रुकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में किया जा रहा था। ऐसे में भवन की जर्जर हालत तथा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।गौरतलब है कि प्रसव कक्ष भी पहले ही टूट चुका है, जिसके बाद अब NB​SU की फॉल सीलिंग गिरने से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर भवन की समय रहते मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और जर्जर हिस्सों की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button