ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया क्रांति दिवस, देश की आजादी के लिए शहीदों के बलिदान को किया याद

भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में क्रांति दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को फूल माला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस संबंध में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंहदेव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का ऐतिहासिक आगाज हुआ था, जिसने देश की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में आज कार्यक्रम किया गया है।कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





