अम्बिकापुर
आईटीआई अंबिकापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

अंबिकापुर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अंबिकापुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संभाग के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं सहकार भारती के जिलाध्यक्ष श्री वाषनेय जायसवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य श्री शैलेन्द्र सिन्हा ने सभी उपस्थितजनों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया तथा युवाओं से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी श्री शब्बीर आलम का विशेष सहयोग रहा। योगाभ्यास का संचालन योग शिक्षक श्री अजय मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी श्री पवन द्विवेदी, श्री दिलीप बरेठ एवं श्री राजेंद्र राजपूत सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।









