अम्बिकापुर

शिकारी सांप ‘अहिराज’ का रेस्क्यू: अजिरमा के एक घर में घुसा विषैला सांप, सर्प मित्र आर्यन ने सुरक्षित पकड़कर दूर किया खतरा…

अंबिकापुर : ​अजिरमा क्षेत्र के एक रिहायशी मकान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब घर के मालिक दीपक ने अपने घर के भीतर एक विशालकाय सांप देखा। रात लगभग 10 बजे सांप की मौजूदगी से घबराए दीपक ने तत्काल स्थानीय सर्प मित्र आर्यन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही आर्यन बिना देरी किए मौके पर पहुँचे और काफी सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आर्यन ने घर के कोने में छिपे इस दुर्लभ सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया, जिसके बाद घर के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

​पकड़े गए इस सांप की पहचान ‘अहिराज’ अंग्रेजी नाम: बैंडेड करैत के रूप में हुई है। सर्प मित्र आर्यन ने बताया कि यह सांप बेहद शर्मिला होता है और इंसानों को जल्दी नहीं काटता, लेकिन इसकी सबसे खास बात यह है कि यह मुख्य रूप से दूसरे सांपों को खाकर ही अपना पेट भरता है। यह प्रजाति रात के समय ही ज्यादा सक्रिय होती है। रेस्क्यू के पश्चात आर्यन ने सांप को आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर आजाद कर दिया। उनकी इस तत्परता और सुरक्षित रेस्क्यू की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button