छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री बिलासपुर में, जबकि सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर जिलों में ये अतिथि फहराएंगे तिरंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों का निर्धारण कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक विभिन्न जिलों में आयोजित समारोहों में शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
जिलावार मुख्य अतिथियों की पूरी सूची नीचे दी गई है:
जिला और मुख्य अतिथि:
* बिलासपुर: विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री)
* दुर्ग: तोखन साहू ( केंद्रीय राज्य मंत्री)
* बस्तर: अरुण साव (उप मुख्यमंत्री)
* सरगुजा: विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री)
* राजनांदगांव: डॉ. रमन सिंह (अध्यक्ष, छ.ग. विधानसभा)
* रायगढ़: रामविचार नेताम (मंत्री)
* गरियाबंद: दयालदास बघेल (मंत्री)
* बीजापुर: केदार कश्यप (मंत्री)
* कबीरधाम: लखन लाल देवांगन (मंत्री)
* जशपुर: श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री)
* जांजगीर-चांपा: ओ.पी. चौधरी (मंत्री)
* कोरबा: टंकराम वर्मा (मंत्री)
* बलरामपुर-रामानुजगंज: लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री)
* दन्तेवाड़ा: गजेन्द्र यादव (मंत्री)
* बालोद: गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री)
* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: राजेश अग्रवाल (मंत्री)
* बलौदाबाजार: बृजमोहन अग्रवाल (सांसद)
* बेमेतरा: विजय बघेल (सांसद)
* मोहला-मानपुर-अं.चौकी: संतोष पाण्डेय (सांसद)
* सूरजपुर: चिन्तामणि महाराज (सांसद)
* महासमुंद: रूपकुमारी चौधरी (सांसद)
* सारंगढ़-बिलाईगढ़: राधेश्याम राठिया (सांसद)
* सक्ती: कमलेश जांगड़े (सांसद)
* नारायणपुर: महेश कश्यप (सांसद)
* कांकेर: भोजराज नाग (सांसद)
* मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: देवेन्द्र प्रताप सिंह (सांसद)
* कोण्डागांव: लता उसेण्डी (विधायक)
* मुंगेली: पुन्नू लाल मोहले (विधायक)
* कोरिया: भैयालाल राजवाड़े (विधायक)
* धमतरी: अजय चन्द्राकर (विधायक)
* खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: राजेश मूणत (विधायक)
* सुकमा: किरण देव (विधायक)
शासन द्वारा समस्त कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का निर्धारण एवं आयोजन मुख्य अतिथि के परामर्श से किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button