सूरजपुर के महावीर पुर में मतदान के दौरान प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, पिड़ित का आरोप सरकारी जमीन पर अवैध रूप से रह रहे मतदाताओं का विरोध करने पर महरुद्दीन एवं उसके साथ की महिलाओं ने किया हमला… देखें वीडियो

सूरजपुर ब्रेकिंग
मतदान के दौरान वोट डालने को लेकर सरपंच पद के दो प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया , मारपीट इस दौरान एक व्यक्ति का सर फूट गया , पीड़ित व्यक्ति ने सूरजपुर जिले के जयनगर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद आगे कार्यवाही की बात कही है ।
दरअसल पूरा मामला सूरजपुर जिले के महाबीर पुर के बूथ क्रमांक 7 का है पीड़ित व्यक्ति विनय गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि कुछ लोग सरकारी जमीन पर मकान बनाकर फर्जी तरीके से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा कर वोट डालने पहुंचे थे विरोध करने पर उस पर पानी टंकी ईट और लकड़ी से हमला किया गया जिससे उसका सर फूट गया पीड़ित व्यक्ति अपनी जान बचाकर जयनगर थाना पहुंचा, उसने मेहरुद्दीन उसके साडू एवं चार अन्य महिलाओं पर अपने ऊपर हुए हमले का आरोप लगाया ।





