सूरजपुर

सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक के पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या.. जिला बदर अपराधी ने घर से अपहरण कर की हत्या

सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी एवं बेटी की तलवार और चाकू से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई, शव घर से करीब 5 किलोमीटर दूर पीढ़ा जूर मार्ग में मिला है। देर रात दोनों के लापता होने और गंभीर अनहोनी की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस की कई टीम दोनों की खोजबीन में जुटी हुई थी। सुबह 9 बजे पुलिस टीम ने पीढ़ा और जूर मार्ग के नहर के किनारे में पत्नी और बेटी की लाश को बरामद कर लिया है। सड़क के एक और सीपीटी गड्ढे में पत्नी की और दूसरी और एक गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और 16 वर्षीय बेटी आलिया की हत्या का शक सूरजपुर के कुख्यात कबाड़ी कुलदीप साहू पर जताया जा रहा है प्रधान आरक्षक सूरजपुर रिंग रोड में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। पेट्रोलिंग से वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि पूरा घर खून से सना पड़ा था और उनकी पत्नी और बेटी घर से गायब थी जिसकी सूचना उन्होंने कोतवाली थाने को दी। पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी गई जिसके बाद दोनों का शव खेत में नहर के किनारे मिला ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button