लखनपुर

भागवत कथा सुनने पहुंची 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन की चोरी…कथा स्थल पर मचा हड़कंप

लखनपुर थाना क्षेत्र में भागवत कथा सुनने के दौरान पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन की चोरी का मामला सामने आया है। वही मंदिर परिसर में चोरी उपरांत हड़काम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 स्थित स्वयंभू शिव मंदिर प्रांगण में 25 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन किया गया है। दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक कथावाचक पंडित विवेक जी महाराज के द्वारा भागवत श्रवनपान कराया जाता है। शुक्रवार की शाम भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे कथा स्थल पर पहुंचे थे शाम 7 बजे भागवत कथा समापन उपरांत 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया।जैसे ही महिलाओं को चोरी की जानकारी हुई तो कथा स्थल पर हड़कंप मच गया। तत्काल घटना की सुचना लखनपुर पुलिस को दी गई। पुलीस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में पुछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button