छत्तीसगढ़
लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अनियमित कर्मचारी देंगे भारतीय जनता पार्टी का साथ प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थन पत्र जारी किया
छत्तीसगढ़ के 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों के भाजपा को समर्थन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अनियमित कर्मचारियों का आभार जताया
श्री देव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है।
आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार।
निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।





