छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों का ट्रांसफर .. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के ओएसडी रहे अधिकारियों को भेजा गया बस्तर और सरगुजा संभाग .. देखें आदेश

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला हुआ है। मंत्रालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों को फील्ड में भेजा गया है। जिन अफसरों को फील्ड भेजा गया है, उनमें अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी है। जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें कई पूर्ववर्ती सरकार में या तो सीएम सचिवालय में पदस्थ थे या फिर मंत्रियों के ओएसडी थे।

13 अधिकारी भेजे गए जिले

कुल 14 ट्रांसफरों की लिस्ट में 13 अधिकारियों को मंत्रालय से जिलों में भेजा गया है. जबकि एक अधिकारी श्रीमती दिव्या वैष्णव को मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग में अवर सचिव बनाया गया है ।
जिलों में पदस्थ किए गए सभी अधिकारी मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ थे. इन सभी को कोरिया, दंतेवाड़ा, मुंगेली, कोण्डागांव, बीजापुर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सुकमा, नारायणपुर, सरगुजा, बलरामपुर, गरियाबंद, कोरिया का अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है. देखिए लिस्ट

अरूण कुमार मरकाम- अपर कलेक्टर, कोरिया बनाया गया
राजेश पात्रे- अपर कलेक्टर, दंतेवाड़ा बनाया गया
गिरधारी लाल यादव- संयुक्त कलेक्टर, मुंगेली बनाया गया
अजय कुमार उरांव- संयुक्त कलेक्टर, कोण्डागांव बनाया गया
अतुल कुमार शेटे- संयुक्त कलेक्टर, बीजापुर बनाया गया
कैलाश प्रसाद वर्मा- संयुक्त कलेक्टर, बीजापुर बनाया गया
लिंगराज सिदार- संयुक्त कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर बनाया गया
सूरज कुमार कश्यप- संयुक्त कलेक्टर, सुकमा बनाया गया
जयशंकर उरांव- संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर बनाया गया
बन सिंह नेताम- संयुक्त कलेक्टर, सरगुजा बनाया गया
देवेंद्र कुमार प्रधान- डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर, रामानुगंज बनाया गया
विशाल कुमार महराणा- डिप्टी कलेक्टर, गरियाबंद बनाया गया
उमेश कुमार पटेल- डिप्टी कलेक्टर, कोरिया बनाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button