बलरामपुर

बलरामपुर पुलिस को मिली सफलता, पांच नग बंदूक और गन पावडर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार..

नंदू यादव
बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैरडिहकला बोदाखांड में राजेश उर्फ बुंती अपने घर में चार – पांच भरमार बंदूक छिपाकर रखा है मुखबिर से सूचना मिलते ही चांदो थाना प्रभारी सम्पत पोटाई और टीम के द्वारा रेड कारवाई किया गया रेड में पांच नग भरमार बंदूक गन पावडर बरामद किया गया. पुलिस ने पांच आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

भरमार बंदूक सहित गन पावडर जब्त

बलरामपुर जिले का चांदो और सामरी क्षेत्र झारखंड से लगा हुआ सीमावर्ती क्षेत्र है. जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक घर में छिपाकर रखे हुए हथियारों को बरामद किया है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पांच नग भरमार बंदूक गन पावडर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है

पांच आरोपी गिरफ्तार

राजेश उर्फ बुंती नगेशिया उम्र 25 वर्ष, जुगेल अगरिया उम्र 27 वर्ष बिरजु अगरिया उम्र 55 वर्ष, नकल नगेशिया उम्र 27 वर्ष, गंगाराम उम्र 25 वर्ष सभी आरोपी ग्राम बैरडिहकला चांदो थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत कार्रवाई की गई है.

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नक्सलियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने तथा नक्सल उन्मूलन की दिशा में अधिक सक्रियता से कार्रवाई करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली है कुछ दिनों पहले पुलिस से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पूर्व नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था. सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button