बलरामपुर
अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच 343 पर ट्रक में लगी भीषण आग, ट्रक जलकर खाक

रामानुजगंज थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर में आज शनिवार की दोपहर में एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने बहुत तेज हो गई इस घटना में ट्रक का ड्राइवर सुरक्षित है घटना के दौरान ड्राइवर ट्रक से बाहर निकल चुका था घटना की सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई जानकारी के मुताबिक ट्रक में रायपुर से क्लिंकर लौटकर बिहार के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था तभी या घटना हुई।





