मशहूर बॉलीवुड सिंगर शान भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी तातापानी महोत्सव में देंगे प्रस्तुति ..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे आयोजन का शुभारंभ

नंदू यादव । तातापानी महोत्सव की तैयारियां चल रही है इस 3 दिवसीय महोत्सव का पूरा आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान समेत छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी गायकों कलाकारों को कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है. आपको बता दें कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल बलरामपुर के तातापानी पहुंचेंगे शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही महोत्सव में बलरामपुर के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया, कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे मंत्री डॉ प्रेम साय टेकाम भी शामिल होने वाले हैं.
बॉलीवुड के साथ छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी का तड़का
बॉलीवुड के मशहूर शान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक अभिनेता सुनील मानिकपुरी, मशहूर छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू, भोजपुरी गायक अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ ही भोजपुरी के लोक गायक मोहन राठौर तातापानी मे आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में अपने गीत संगीत के जरिए लोगों का मनोरंजन करेंगे.
14 15 और 16 जनवरी को आयोजित होंगे कार्यक्रम
तातापानी महोत्सव के दौरान 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक लगातार तीन दिनों तक शाम 7 बजे से संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बॉलीवुड से लेकर छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी के गायक अभिनेत्री शामिल होंगे. बलरामपुर जिला प्रशासन के तरफ से तातापानी महोत्सव में प्रस्तुति देने शान का नाम ही सबसे पहले फाइनल किया गया था.
तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह
तातापानी महोत्सव संक्रांति पर्व के दौरान इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में जमकर उत्साह दिखाई दे रहा है लोग बेसब्री से अपने पसंदीदा चहेते कलाकारों को देखने और सुनने के लिए इंतजार कर रहे हैं.
शान के गाने सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान तातापानी महोत्सव कार्यक्रम में अपने सदाबहार गानों के जरिए यहां के लोगों का मनोरंजन करेंगे. बॉलीवुड सिंगर शान की एक झलक पाने और उनके गानों को सुनने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ी कलाकार आरू साहू सुनील मानिकपुरी
तातापानी महोत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी की उभरती हुई बाल कलाकार आरू साहू छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम कर चुके और गायकी से पहचान बना चुके सुनील मानिकपुरी की के द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत संगीत से दर्शकों को खूब घुमाएंगे.
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और मोहन राठौर भी आएंगे तातापानी
तातापानी महोत्सव में बलरामपुर जिला प्रशासन की तरफ से भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री काजल राघवानी और भोजपुरी के लोक गायक मोहन राठौर अपने मधुर संगीत के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे.





