बलरामपुर: अवैध धान परिवहन रोकने प्रशासन की कार्यवाही, छत्तीसगढ़ – झारखंड अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर पीक अप में लोड धान सहित वाहन जब्त.

नंदू यादव
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही झारखंड से अवैध धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपत करने की कोशिश लगातार बिचौलियों के द्वारा किया जा रहा है. बलरामपुर जिला झारखंड और उत्तरप्रदेश का सीमावर्ती जिला है जिसके कारण बिचौलिए दुसरे राज्यों से आसानी से छत्तीसगढ़ में धान का परिवहन करने और खपाने की कोशिश कर रहे हैं.
अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ झारखंड अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर आज प्रशासन की टीम ने पीकअप वाहन में अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे वाहन को चेकिंग के दौरान पकड़ा है प्रशासन की टीम ने अवैध धान और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
झारखंड से छत्तीसगढ़ में अवैध धान खपाने की तैयारी, अवैध धान सहित वाहन जब्त
कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देश में अनुविभागीय अधिकारी (रा)के मार्गदर्शन में तहसीलदार रामानुजगंज एवम उनकी टीम द्वारा कल बुधवार शाम को छत्तीसगढ़ झारखंड बॉर्डर गोदरमाना ( झारखंड ) से तातापानी समिति में खपाने जा रहे अवैध धान से लदे पिक अप वाहन JH03Q4877 को परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया।थाना रामानुजगंज को सुपुर्द किया गया है. अग्रिम कार्यवाही हेतु उच्चस्थ कार्यालय में प्रकरण भेजी जाएगी.





