गढ़वा से अंबिकापुर आ रही दुबे बस ट्रेलर से टकराई.. आधा दर्जन लोग हुए घायल

देवबर्सन सरूता ,हिंद शिखर न्यूज़ बलरामपुर। एच एन 343 म बस एवं ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गई घटना बलरामपुर अंबिकापुर मार्ग में बलरामपुर के समीप औराझरीया घाट की है इसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए . ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुबे बस गढ़वा से अंबिकापुर की ओर आ रही थी सभी बलरामपुर से 7 किलोमीटर पहले औराझरिया घाट में बलरामपुर की ओर से आ रही ट्रेलर वाहन ने बस को अपने चपेट में ले लिया और भिड़त हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा दर्जनों लोगों की जान जा सकती थी . इस बात की जानकारी जैसे ही बलरामपुर जय अंबे इमरजेंसी सेवा 108 की टीम मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सा हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती कराया गया. घटना सुबह 9:00 बजे की है





