उदयपुर
परसा कोल ब्लॉक के प्रभावित ग्रामीणों ने अंबिकापुर में राज्यपाल से मुलाकात कर फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव से स्वीकृत खदान की 1 स्वीकृति निरस्त करने की मांग

उदयपुर:- 26 मार्च 2022 को परसा कोल ब्लॉक के प्रभावित ग्राम हरिहरपुर फतेहपुर साल्ही के ग्रामीणों ने राज्यपाल से मुलाकात कर फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव से स्वीकृत परसा कोल ब्लॉक की वन स्वीकृति को निरस्त करने की की मांग को दोहराया है ।
ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव की जांच करा कर उचित कार्रवाई करते हुए उक्त कोल खदान को निरस्त करने की मांग की गई है ज्ञापन सौंपने वालों में रामलाल ठाकुर राम मुनेश्वर तथा ग्राम की महिलाएं शामिल हैं इनके अतिरिक्त ज्ञापन में सरपंच सचिव लोगों ने भी सील लगाकर हस्ताक्षर किए है।





