अस्पताल प्रबंधन की दूसरे दिन भी लापरवाही आई सामने प्रसव के दौरान नवजात शिशु के मौत के बाद परिजनों को शव वाहन के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार..बीती रात अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई प्रसूता की डॉक्टरों ने नहीं ली सुध..अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ जांच में रहे मसगुल.. 3 घंटे तक बगल कमरे में पड़ा रहा नवजात का शव वाहन का इंतजार करते परिजन.. स्थानीय मीडियाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद तहसीलदार ने वाहन व्यवस्था कर शव को भिजवाया

लखनपुर अस्पताल प्रबंधन की दूसरे दिन लापरवाही देखने को मिली बीती रात लगभग 12:00 बजे लखनपुर अस्पताल में प्रशव के लिए भर्ती हुई गर्भवती महिला को रात्रि कालीन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर के द्वारा सुध नहीं लिया गया। स्टाफ नर्सों के भरोसे गर्भवती महिला को छोड़ दिया गया। तथा शव वाहन के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनपुर विकासखंड के ग्राम तुंनगरी निवासी गर्भवती महिला अनु यादव को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 मार्च दिन शुक्रवार की रात लगभग 12:00 बजे प्रशव के लिए भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के उपरांत लगातार उसे उल्टियां हो रही थी तो वहीं रात्रि कालीन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर के द्वारा गर्भवती महिला की सुध नहीं ली गई स्टाफ नसों के भरोसे महिला को छोड़ दिया गया 26 मार्च दिन शनिवार की सुबह लगभग 11:00 बजे प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई मौत होने के 3 घंटे बीत जाने के बाद भी शव वाहन की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नहीं कराई गई जिसे लेकर प्रसूता के परिजनों में आक्रोश था। तो वही 25 मार्च दिन शुक्रवार की सुबह लगभग 7:30 बजे आर एम ए विनोद भार्गव के उपचार उपरांत 7 वर्षीय बालिका के मौत के मामले में जांच में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस सिसोदिया जांच में मशगूल रहे तो वही उनके बगल कमरे में शव वाहन के इंतजार में 3 घंटे तक नवजात बच्चे का शव पड़ा रहा मीडिया कर्मियों का हस्तक्षेप के बाद तहसीलदार सुभाष शुक्ला के द्वारा वाहन व्यवस्था के माध्यम से शव को भिजवाया गया।
आर एम ए नहीं कर सकते गंभीर मरीजों का उपचार
लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की सुबह गंभीर स्थिति में भर्ती बालिका का डॉक्टर के द्वारा उपचार ना करके आर एम ए विनोद भार्गव के द्वारा बालिका का उपचार किया गया उपचार उपरांत बालिका की मौत हो गई थी। बालिका के मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिसे लेकर राजनीतिक संगठनों के द्वारा जांच की मांग की जा रही हैं।
सीएमएचओ डॉक्टर पूनम सिसोदिया
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूनम सिसोदिया से रात्रि कालीन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर की लापरवाही व नवजात केशव ले जाने शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के सवाल पर उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही साथ ही लखनपुर अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से 7 वर्षीय बालिका के मौत के मामले के सवाल पर जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही गई साथ ही आर एम ए विनोद भार्गव के द्वारा 7 वर्षीय बालिका का उपचार करने के सवाल पर उनके द्वारा कहा गया कि RMA उपचार नहीं कर सकते हैं। अगर बच्ची का RMA के द्वारा उपचार किया गया होगा तो कार्यवाही की जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही तथा व्यवस्था सुधार को लेकर जोरदार हंगामे के बीच भाजपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना दिन शुक्रवार को गलत तरीके से आर एम ऐ द्वारा किया गया उपचार के दौरान मौत के उपरांत पुत्री का शव वाहन नहीं मिलने से घंटो इन्तिजार के बाद पिता ने पुत्री का शव को कांधे में उठाकर पैदल ही अपने गांव अमदला निकल गया था इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर मे मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में आज दिन शनिवार को जब समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो एक और मामला प्रकाश में आया और शनिवार को लगभग 11:00 बजे प्रशव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई थी जिसे लगभग 3 घंटा होने के उपरांत ही परिजनों द्वारा शव वाहन नहीं मिलने पर उग्र हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सीएमएचओ का घेराव कर जोरदार हंगामा किया गया और गलत तरीके से उपचार किए गए आरएमए और नदारद रहे चिकित्सक तथा किस वजह से बालिका की मौत हुई इन सब बातों को मामलों को लेकर सीएमएचओ पूनम सिसोदिया को ज्ञापन भी सौंपा गया जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच पुलिस एवं तहसीलदार सुभाष शुक्ला थाना प्रभारी संदीप कौशिक के बीच-बचाव के बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ जिसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सौंप स्वास्थ सुविधाओं में सुधार नहीं होने के उपरांत में घेराव एवं चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी गई इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू दिनेश गुप्ता राजेंद्र जयसवाल बृज किशोर पांडे सत्यनारायण साहू लक्ष्मण साहू मदन राजवाड़े, नसरत अली महमूद खान ,मनीजर सिंह, लक्ष्मण साहू, प्रदीप गुप्ता, राकेश मंगलम ,अभिमन्यु सिंह, हर्षवर्धन पांडे महेश्वर राजवाड़े कामेश्वर रजवाड़े चंद्रिका यादव सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




