बलरामपुर
अज्ञात बदमाशों ने सरस्वती शिशु मंदिर में आगज़नी एवं तोड़फोड़.. लाखों का नुकसान

हिंद शिखर न्यूज बलरामपुर-रामानुजगंज ।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज नगर पंचायत वार्ड नं 02 में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय रामानुजगंज में अज्ञात बदमाशों के द्वारा तोड़फोड़ कर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है, प्रधान पाठक के रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य कक्ष एवं उसके बगल में कम्प्यूटर बैच, पासबुक, फोटोकापी मशीन को आग के हवाले कर दिया, जिसके कारण दोनों कक्ष में रखे हुए सारे समान जलकर खाक हो गया वही परिसर में खड़ी स्कूल बस नं CG 15 AB0322 को सामने का काँच डाइवर गेट को तोड़ दिया आगजनी एवं तोड़फोड़ में लगभग 2 से 3 लाख रूपये की नुकसान होने की बात कहीं जा रही है।





